बांदा से कानपुर जा रही मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, टला बड़ा हादसा
बांदा। बांदा से कानपुर जा रही मालगाड़ी सड़क हादसे में दो हिस्सों में बंट गई। मालगाड़ी मौदहा की तरफ अरतरा रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसे का शिकार हुई है। जिसके चलते एक घंटे यातायात बाधित रहा। मालगाड़ी को दो हिस्सों में बंटा देखकर ट्रैक के किनारे खेतों में मौजूद किसान हादसे के डर से दूर …
बांदा। बांदा से कानपुर जा रही मालगाड़ी सड़क हादसे में दो हिस्सों में बंट गई। मालगाड़ी मौदहा की तरफ अरतरा रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसे का शिकार हुई है। जिसके चलते एक घंटे यातायात बाधित रहा।
मालगाड़ी को दो हिस्सों में बंटा देखकर ट्रैक के किनारे खेतों में मौजूद किसान हादसे के डर से दूर जाकर खड़े हो गए। चालक मालगाड़ी को पीछे लाया। हालांकि बड़ा हादसा टल गया।
लाइनमैन विजय ने बताया कि उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई है, हादसे की जांच शुरू हो गई है। वहीं बांदा रेलवे के स्टेशन मास्टर ने बताया कि मालगाड़ी के दो हिस्सों में बांटने की सूचना उन्हें मिली है।
ग्रामीणों के अनुसार चालक ने नीचे उतरकर देखा तो गाड़ी दो हिस्सों में खड़ी थी। इसके बाद उसने गाड़ी को धीरे-धीरे पीछे किया। पीछे छूट गए हिस्से को जोड़कर आगे के लिए रवाना किया।
इसी बीच 1:30 घंटे तक रूट बाधित रहा। मालगाड़ी के कस्बे के स्टेशन पहुंचने के बाद कानपुर की ओर से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को आगे की ओर रवाना किया गया। घटनास्थल पर रेलवे के कई उच्च अधिकारी पहुंचे और उन्होंने जायजा लिया कि आखिर यह घटना हुई तो हुई कैसे। क्या इसमें किसी की शरारत थी?
पढ़ें- मुरादाबाद : तापमान पहुंचा 37 डिग्री, गर्मी में प्यास लगी तो नहीं मिलेगा पानी
