IPL 2022 : स्टेडियम में 25 प्रतिशत दर्शकों को दी अनुमति, टिकटों की बिक्री भी शुरू
नई दिल्ली। मुंबई में 26 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) में इस साल दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैचों का आनंद ले पाएंगे। आयोजकों ने बुधवार को बताया कि स्टेडियम की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति मिल गयी है। वहीं टिकटों की बिक्री शुरू हो गई …
नई दिल्ली। मुंबई में 26 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) में इस साल दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैचों का आनंद ले पाएंगे। आयोजकों ने बुधवार को बताया कि स्टेडियम की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति मिल गयी है। वहीं टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है और फैंस ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगा। आईपीएल की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘यह मैच एक महत्वपूर्ण अवसर होगा क्योंकि महामारी के कारण संक्षिप्त अंतराल के बाद आईपीएल प्रशंसकों का स्टेडियम में फिर से स्वागत करेगा।’’
विज्ञप्ति के अनुसार ‘‘मुंबई, नवी मुंबई और पुणे के स्टेडियमों में मैच खेले जाएंगे, जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैच देख पाएंगे।’’ आईपीएल में दो नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के जुड़ने से इस सत्र में कुल 74 मैच होंगे।
टिकटों की बिक्री शुरू
23 मार्च यानी बुधवार दोपहर 12 बजे से आईपीएल टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। फैंस टिकट को आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.iplt20.com पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा www.BookMyShow.com पर भी आईपीएल के टिकट मिल पाएंगे।
4000 रुपये में भी खरीद सकते हैं टिकट
Book My Show की वेबसाइट के मुताबिक, 26 मार्च को होने वाले चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के लिए चार तरह के टिकट उपलब्ध हैं। इसमें 2500, 3000, 3500 और 4000 रुपये का टिकट है। अगर पहले मैच से अलग अन्य मैचों और स्टेडियम की बात करें तो आईपीएल मैचों की बिक्री 800 रुपये से शुरू हो रही है और 4000 रुपये तक में टिकट उपलब्ध हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : तापमान पहुंचा 37 डिग्री, गर्मी में प्यास लगी तो नहीं मिलेगा पानी
