औरैया में सामने आया अनोखा मामला, प्रेमी जोड़े ने पुलिस स्टेशन में बने मंदिर में कर ली शादी, हड़कंप
औरैया। जिले में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर एक प्रेमी जोड़े ने पुलिस स्टेशन में बने मंदिर में शादी कर ली। एक दूसरे को जयमाल पहनाई और साथ जीने मरने की कसमें खाईं। वहीं जैसे ही पुलिस को इस शादी की जानकारी मिली, पुलिस ने नवविवाहित युवक को गिरफ्तार कर …
औरैया। जिले में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर एक प्रेमी जोड़े ने पुलिस स्टेशन में बने मंदिर में शादी कर ली। एक दूसरे को जयमाल पहनाई और साथ जीने मरने की कसमें खाईं। वहीं जैसे ही पुलिस को इस शादी की जानकारी मिली, पुलिस ने नवविवाहित युवक को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग करने के मामले में चालान कर दिया। वहीं युवक को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई है।
बता दें कि कानपुर देहात के रहने वाले सुमित कुमार का अजीतमल कोतवाली थानाक्षेत्र की रहने वाली बिरुहिनी गांव में रहने वाली अपनी बुआ के घर पर आना जाना था। करीब छह महीने पहले उसका पड़ोस की रहने वाली बबली के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जिसके बाद वो लोग शादी का प्लान बनाने लगे। जिसके बाद ये बात जब परिवार को पता चली तो बखेड़ा खड़ा हो गया और बात थाना कोतवाली तक आ पहुंची।
लड़की वालों ने घर पर पुलिस बुला ली। इधर सुमित भी गांव आ गया जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली लेकर आ गई। वहीं सुमित के घर वाले भी थाने आ गए। यहां पर दोनों पक्ष में शादी के लिए रजामंदी हो गई। और दोनों तरफ के लोग घर जा ही रहे थे कि तभी प्रेमी जोड़े ने कोतवाली परिसर में मौजूद मंदिर में शादी कर ली। जिसके बाद पुलिस ने सुमित को शांतिभग में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इस मामले में सुमित को जमानत मिल गई है।
यह भी पढ़ें: बाराबंकी: मिड डे मील बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, टला बड़ा हादसा
