मुरादाबाद: किशोरियों को सिखाया स्ट्रॉबेरी से जैम और ड्रिंक बनाना
मुरादाबाद, अमृत विचार। सीएल गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा बुधवार को सीएल गुप्ता फार्महाउस में संस्थापक शिखा गुप्ता के नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्ट्रॉबेरी से जैम एवं गर्मियों के लिए उपयोगी स्ट्रॉबेरी ड्रिंक बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान संस्थापक ने बताया कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को आत्मनिर्भर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सीएल गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा बुधवार को सीएल गुप्ता फार्महाउस में संस्थापक शिखा गुप्ता के नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्ट्रॉबेरी से जैम एवं गर्मियों के लिए उपयोगी स्ट्रॉबेरी ड्रिंक बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान संस्थापक ने बताया कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्था के निदेशक डॉ. जीएस तिवारी ने बताया कि संस्था के सभी किसानों ने जैविक स्ट्रॉबेरी उगाई। अब उन्हें बाजार में उपलब्ध कराने की जानकारी दी जा रही है।
संस्था की कोऑर्डिनेटर प्रभा एवं सुधा ने सभी विद्यार्थियों को स्ट्रॉबेरी को उबालकर एवं प्रोसेस कर किस प्रकार अलग-अलग उत्पाद के विस्तार से तरीके बताए। कार्यक्रम में पंजाब यूनिवर्सिटी में कार्यरत फ्रूट साइंटिस्ट डॉ. स्वप्निल पांडे ने महिलाओं को प्रैक्टिकल कराया। प्रशिक्षण में 11 किशोरियां व महिलाएं उपस्थित रहीं।
