जानें क्यों मनाया जाता है World Tuberculosis Day, इन टीबी के लक्षणों को ना करें इग्नोर
हर साल 24 मार्च को पूरी दुनिया में वर्ल्ड ट्यूबरक्लोसिस डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मतलब यह होता है कि इस बीमारी से लोगों को जागरुक करना है। दुनिया भर में कई करोड़ों लोग टीबी की बीमारी से जूझ रहे हैं। ये एक गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण है जो फेफड़ों पर असर …
हर साल 24 मार्च को पूरी दुनिया में वर्ल्ड ट्यूबरक्लोसिस डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मतलब यह होता है कि इस बीमारी से लोगों को जागरुक करना है। दुनिया भर में कई करोड़ों लोग टीबी की बीमारी से जूझ रहे हैं। ये एक गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण है जो फेफड़ों पर असर डालता है। ये बीमारी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस नाम के एक बैक्टीरिया की वजह से होती है।
यह है टीबी के लक्षण
1- टीबी के सबसे प्रमुख लक्षण खांसी है जो लंबे समय तक चलती है। ये 2-3 सप्ताह से अधिक समय तक बनी रहती है।
2- खांसी के साथ खून आना
3- तेजी से वजन कम होना
4- बहुत ज्यादा थकान
5- सीने में दर्द या सांस लेते समय दर्द महसूस होना
6- ठंड लगना
7- रात में पसीना आना
8- बुखार
9- भूख ना लगना टीबी के आम लक्षण हैं।
क्यों होता है टीबी
टीबी से संक्रमित कोई व्यक्ति जब खांसता, छींकता या हंसता है, तो माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस बैक्टीरिया हवा के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में चला जाता है, जिससे टीबी होता है।
टीबी का इलाज
इसके लक्षण दिखने पर डॉक्टर से तुरंत से कांटेक्ट करें। आमतौर पर 6 महीने के कोर्स के तहत टीबी का इलाज किया जाता है।
पढ़ें-अलीगढ़: RSS प्रचारक ने मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ की बैठक, कहा- BJP ने नहीं बनाई ‘द कश्मीर फाइल्स’
