बरेली: शहीद-ए- वतन की मजार के समीप गंदगी व शराब की बोतल देख भड़के

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली, अमृत विचार। अंग्रेजों के दांत खंट्टे करने वाले  शहीद-ए- वतन खान बहादुर खान की पुरानी जिला जेल के पास बनी मजार के हालात बहुत ही खराब हैं। वहां पर असमाजिक तत्वों ने मजार को दारू पीने का अड्डा बना रखा है। मजार के आसपास गंदगी का अंबार व दारू की खाली बोतले यहां के हालात …

 बरेली, अमृत विचार। अंग्रेजों के दांत खंट्टे करने वाले  शहीद-ए- वतन खान बहादुर खान की पुरानी जिला जेल के पास बनी मजार के हालात बहुत ही खराब हैं। वहां पर असमाजिक तत्वों ने मजार को दारू पीने का अड्डा बना रखा है। मजार के आसपास गंदगी का अंबार व दारू की खाली बोतले यहां के हालात बयां कर रहीं हैं।

आज शहीद-ए-वतन खान बहादुर खान की मजार पर पैगाम इमाम हुसैन सामाजिक संस्था उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने चादर पोशी और गुलपोशी कर फातिहा पढ़ी।

संस्था के अध्यक्ष हकीम आहिद हुसैन , महासचिव ताहिर अली खान , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राशिद मंसूरी , मंडल बरेली प्रभारी वाजिद अली खान , मंडल अध्यक्ष युसूफ खान, सचिव डाक्टर तस्लीम आरिफ आदि मौजूद रहे। संस्था के लोगों ने मौके पर गंदगी का अंबार और शराब की खाली बोतलें पड़ी देख नाराजगी जाहिर की।

सफाई करने के बाद पदाधिकारियों ने नवाब लियाकत अली खान और हकीम आहिद हुसैन के साथ मजार पर गुलपोशी व चादर पोशी की। खान बहादुर खान साहब की वंशज कुमारी शगुफ्ता खान, कुतुबुद्दीन, तस्लीम भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: राजश्री ने बीडीए में जमा कराए एक करोड़ रुपये

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका