हरदोई: बृजेश पाठक के डिप्टी सीएम बनने पर मल्लावा में दागे गोले, मिठाई बांटकर समर्थकों ने जताई खुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री पद पर हरदोई जिले के मल्लावां विधानसभा के बृजेश पाठक को मुख्य उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर मिलते ही मल्लावा में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छोड़ कर खुशी मनाई वही समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर डिप्टी सीएम बनने पर खुशी जताई। बताते चलें हरदोई जिले के मल्लावां कस्बे के …

हरदोई। योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री पद पर हरदोई जिले के मल्लावां विधानसभा के बृजेश पाठक को मुख्य उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर मिलते ही मल्लावा में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छोड़ कर खुशी मनाई वही समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर डिप्टी सीएम बनने पर खुशी जताई।

बताते चलें हरदोई जिले के मल्लावां कस्बे के निवासी बृजेश पाठक का राजनीतिक जीवन लखनऊ विश्वविद्यालय से शुरू हुआ। बृजेश पाठक लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष बने उसके बाद वह सक्रिय राजनीति में रहे । विधायक पद के लिए सर्वप्रथम उन्होंने नारायण दत्त तिवारी की कांग्रेसी से सबसे पहले मल्लावां से चुनाव लड़ा। वह चुनाव बृजेश पाठक जीत नहीं सके । इसके बाद वह बहुजन समाजवादी पार्टी में चले गए। जहां पर उनका कद बहुत ऊंचा हो गया ।

बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए

प्रदेश में राजनीति करने के बाद बहुजन समाजवादी पार्टी ने उन्हें उन्नाव जिले से लोकसभा का चुनाव लड़ाया जिसे जीतकर वा लोकसभा पहुंच गए। बसपा ने उन्हें राज्यसभा में भेज दिया। राज्यसभा में रहने के बाद एक बार फिर बृजेश पाठक बसपा छोड़कर उत्तर प्रदेश की राजनीति करने के लिए भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा ने पिछले योगी मंत्रिमंडल में उन्हें कानून मंत्री की जिम्मेदारी दी थी । इस बार बृजेश पाठक ने अपना निर्वाचन क्षेत्र बदल दिया ।उन्हें दोबारा विधायक चुना गया । योगी सरकार दोबारा बनने पर शपथ ग्रहण के दौरान बृजेश पाठक को और भी बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर ली गई। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में बृजेश पाठक को उपमुख्यमंत्री बनाकर 2024 के चुनाव के लिए ब्राह्मणों को साधने की कवायद की गई है ।

वहीं हरदोई जिले के नितिन अग्रवाल व रजनी तिवारी को भी योगी के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है मंत्रिमंडल में इन तीनों के नाम होने पर जिले में उत्साह कायम है। हरदोई से लेकर मल्लावां तथा रजनी तिवारी की शाहाबाद विधानसभा में भी उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

पढ़ें-मथुरा: पति और पांच मासूम बेटियों के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला, देवरों ने घर से निकाला

संबंधित समाचार