तीन बार के विधायक योगेंद्र उपाध्याय को मिली योगी कैबिनेट में जगह, समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर
आगरा। यूपी के आगरा जिले की दक्षिण विधानसभा सीट से तीन बार के भाजपा विधायक और बड़े ब्राह्मण चेहरे योगेंद्र उपाध्याय को इस बार योगी मंत्रिमंडल में स्थान मिल गया है। उन्होंने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। सुबह शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से न्यौता आया, जिसके बाद …
आगरा। यूपी के आगरा जिले की दक्षिण विधानसभा सीट से तीन बार के भाजपा विधायक और बड़े ब्राह्मण चेहरे योगेंद्र उपाध्याय को इस बार योगी मंत्रिमंडल में स्थान मिल गया है। उन्होंने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। सुबह शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से न्यौता आया, जिसके बाद से ही उनके मंत्री बनने की कवायद तेज हो गई। मंत्री बनने की सूचना मिलते ही उनके घर में खुशी का माहौल है।
योगेंद्र उपाध्याय युवावस्था से ही बीजेपी के कार्यकर्ता रहे हैं। आरएसएस में भी उनकी शुरू से प्रतिभागिता रही है। 1974 में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य बने और नगर मंत्री से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य रहे। वह 1987 में भाजपा के सदस्य बने और महानगर मंत्री, महामंत्री के साथ प्रदेश कार्यकारिणी के भी सदस्य बने। वहीं 1989 में नगर महापालिका से वह पार्षद चुने गए और पार्षद दल के मुख्य सचेतक भी रहे।
2012 में बीजेपी ने योगेंद्र उपाध्याय को दक्षिण विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया और उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद 2017 में फिर से उन्होंने 53 हजार वोट से जीत हासिल की और दोबारा से विधायक बने। 2022 में योगेंद्र उपाध्याय ने फिर से अपनी सीट पर जीत काबिज की और इस बार वे योगी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री की शपथ ले चुके हैं।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव: 25 हजार का ईनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, कई दिनों से चल रहा था फरार
