एटा: दो पक्षों के बीच हुई झड़प, पथराव से घायल हुए लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एटा। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के मारहरा क्षेत्र में शनिवार को दो पक्षों के बीच हुयी हिंसक झड़प में एक व्यक्ति गोली लगने से और कई अन्य लोग पथराव से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भुरगमा गांव में शुक्रवार शाम वार्षिक मेले की शुरूआत हुई थी कि दो पक्ष के लोगों …

एटा। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के मारहरा क्षेत्र में शनिवार को दो पक्षों के बीच हुयी हिंसक झड़प में एक व्यक्ति गोली लगने से और कई अन्य लोग पथराव से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भुरगमा गांव में शुक्रवार शाम वार्षिक मेले की शुरूआत हुई थी कि दो पक्ष के लोगों के बीच गाली गलौच मारपीट में तब्दील हो गयी।मारपीट का यह सिलसिला आज भी जारी रहा और दो पक्षो के बीच पथराव और गोलीबारी हुयी। गोली लगने से राम कुमार नाम का युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल भेजा गया है।

उन्होने बताया कि एक लोधी पक्ष का आरोप है कि मेले के दौरान गांव के ही दूसरे धोबी पक्ष ने गांव की लाइट काटकर पथराव किया था। पथराव में कई लोग घायल हुए थे।आज सुबह धोबी पक्ष ने लोधी पक्ष के एक घर को घेर लिया और एक ही गली होने के कारण निकलने नही दिया। इस बीच दोनो तरफ से मारपीट और जमकर पथराव भी हुआ। सूत्रों ने बताया कि गांव में व्याप्त तनाव के मद्देनजर कई थानों का फ़ोर्स मौके पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें-जौनपुर: जल्द आएंगे सिविल कोर्ट, प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति और अवस्थापना समिति हाईकोर्ट के अध्यक्ष

संबंधित समाचार