इटावा में हुआ भयानक सड़क हादसा: एक महिला की मौत, 12 लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले में नेशनल हाईवे परभयानक हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर मजदूरों से भरा लोडर पलट गया। घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। शिकोहाबाद से भट्टे पर मजदूरी कर सभी मजदूर इटावा आ रहे थे। तभी अचानक से यह हादसा हो …

इटावा। जिले में नेशनल हाईवे परभयानक हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर मजदूरों से भरा लोडर पलट गया। घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। शिकोहाबाद से भट्टे पर मजदूरी कर सभी मजदूर इटावा आ रहे थे। तभी अचानक से यह हादसा हो गया।

रात के एक बजे के करीब हाईवे पर एक लोडर इटावा की तरफ जा रहा था। लोडर में मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बलराम और बरती गांव निवासी कुछ मजदूर अपने परिवार के साथ सवार थे। हाईवे स्थित जौनई चौकी से कुछ दूर आगे ही लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे बैठे सभी लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर रण बहादुर सिंह के निर्देशन में पहुंचे उप निरीक्षक अतिवीर सिंह और कपिल चौधरी के साथ-साथ पुलिस बल ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पढ़ें-UP MLC Election: प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की सक्रिय भागीदारी ने मुकाबले को बनाया त्रिकोणीय

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज