अयोध्या रेप कांड: पीड़िता के पिता ने कहा- आखिर ‘वो’ भी तो मुलजिम है, फिर उसे क्यों बचा रही पुलिस…
अयोध्या। भइया हमका इंसाफ चाही चाहे जइसे, जब रतियै मा पुलिस टेंट हाउस मालिक के लरिके का पकड़िस रहा तो वही भोर मा चार बजे बताइस तौ राजनवा पकरा गा, तव वहू तौ मुल्जिम भवा न? तौ ओका काहे बचावत बा पुलिस, कहत है लिखित मा दो, हम बिटिया का देखी कि ई लिखा-पढ़ी करी। …
अयोध्या। भइया हमका इंसाफ चाही चाहे जइसे, जब रतियै मा पुलिस टेंट हाउस मालिक के लरिके का पकड़िस रहा तो वही भोर मा चार बजे बताइस तौ राजनवा पकरा गा, तव वहू तौ मुल्जिम भवा न? तौ ओका काहे बचावत बा पुलिस, कहत है लिखित मा दो, हम बिटिया का देखी कि ई लिखा-पढ़ी करी। हमका इंसाफ चाही, जे भी ई अत्याचार कीहिस है ओका फांसी होए, हमार दर्दवा कौऊनौ मेर मोदी जी तक पहुंचाव…।
यह दर्द रेप पीड़िता उस मासूम बच्ची के लाचार बाप का है जो अपने कलेजे के टुकड़े को लेकर लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में बिटिया की जिंदगी बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है। रामनगरी में 16 मार्च की रात घटी इस शर्मनाक घटना पर पुलिस की भूमिका को लेकर शनिवार को पीड़ित बच्ची के पिता ने मोबाइल पर बात की।
पीड़ित पिता बोला, भईया काव बताई, बस जिव नाही देइत है, कुल करम होईगवा बा। हम चाहित है जे-जे भी रहा होए ओका फांसी मिलै.. हमरे तौ ऐही नाही समझि मां आवत बा कि जब पुलिस ओही दिन रतिया मा टेंट हाउस मालिक कै लरिका का पकरे रही तौ छोड़ काहे दीहिस। रतिया मा 11 बजे ओका पकरा गा, ओकरे बाद भोर मां 4 बजे ऊ बताइस तौ राजनवा पकरा गा। हमार सवाल बा कै छह घंटा तक नाहि कुछ बताइस ओकरे बाद बताइस तौ ओहू तौ मुलजिम भवा न, फिन काहे पुलिस छोड़ दीहिस।
इसके साथ ही पिता ने बोला – हमार करेजवा बिटिया अबहिन रुपया मां चवन्नी भरि नीक भई बा, अऊर पुलिस कहत बा लिखि कै देव, ऐका छोर लिखै जाई अजुध्या। भगवान न करै कऊनौ के बिटिया कै साथ अईसन दर्दनाक घटना होए। राम जी सबकै रक्षा करैं। चाहित है इंसाफ होए चाहे जईसे, आपै सब हमार बतिया मोदी तक पहुंचाव, वै कछु करैं बिटिया खातिर।
पीड़ित बच्ची के पिता की यह बात बहुत कुछ और ही बयां करती है, लेकिन पुलिस और प्रशासन के जिम्मेदार इस गंभीर घटना पर जिस तरह से खामोश हैं वो घटना से कहीं ज्यादा शर्मनाक है। घटना के दूसरे दिन एसएसपी के आए बयान के बाद अभी तक दूसरा कोई बयान नहीं आया। जिला प्रशासन ने भी खामोशी साध रखी है। ऐसे में बेटी बचाओ का नारा यहां तो दम तोड़ता दिख रहा है।
यह भी पढ़ें:-रुद्रपुर: स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
