अयोध्या: संचारी रोगों व मच्छरों के प्रकोप से बचाने को नगर निगम चलाएगा अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम व मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए नगर निगम एक्टिव हो गया है। इसके लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नालियों की सफाई व फॉगिंग का कार्य भी कराया जाएगा। शनिवार को नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग ने बैठक कर इसका …

अयोध्या। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम व मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए नगर निगम एक्टिव हो गया है। इसके लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नालियों की सफाई व फॉगिंग का कार्य भी कराया जाएगा। शनिवार को नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग ने बैठक कर इसका खाका तैयार किया।

बैठक अपर नगर आयुक्त सच्चिदानन्द सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल तक अनवरत वार्डो में रोस्टर के अनुसार अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में प्रथम पाली में नालियों की सफाई व नालियों में एन्टीलार्वा का छिड़काव व द्वितीय पाली में सम्बन्धित वार्ड में फॉगिंग का कार्य कराया जायेगा।

संचारी रोगों की रोकथाम व साफ-सफाई हेतु व्यापक प्रचार प्रसार, खुली नालियों को ढकने की व्यवस्था, नालियों/कचरों की सफाई करवाना, फागिंग करवाना, उखड़े हैंडपंपों का प्रयोग रोकने के लिए उन्हें लाल रंग से चिन्हित किया जाना है। इसकी कार्ययोजना तैयार करते हुए व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए गये।

जनसामान्य को कोविड-19 से बचाव के साथ-साथ संक्रामक रोगों से बचाव हेतु विशेष जनजागरण अभियान स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से चलाया जायेगा। अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय, सहायक नगर आयुक्त हरिश्चन्द्र सिंह, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-रुद्रपुर: स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार