न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन कोरोना पॉजिटिव, नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर
आकलैंड। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के कारण नीदरलैंड के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। तीन मैचों की श्रृंखला में उनकी जगह जॉर्ज वर्कर ने ली है। उन्होंने आखिरी बार 2018 में न्यूजीलैंड के लिये खेला था। टी20 टीम का हिस्सा रहे चैपमैन शनिवार को नैपियर से …
आकलैंड। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के कारण नीदरलैंड के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। तीन मैचों की श्रृंखला में उनकी जगह जॉर्ज वर्कर ने ली है।
उन्होंने आखिरी बार 2018 में न्यूजीलैंड के लिये खेला था। टी20 टीम का हिस्सा रहे चैपमैन शनिवार को नैपियर से आकलैंड पहुंचे और रविवार को उनमें कोरोना के लक्षण पाये गए । इसके बाद कराये गए रैपिड एंटीजेन टेस्ट में वह पॉजिटिव पाये गए।
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा ,‘‘ यह मार्क के लिये दुखद है और हम सभी को बुरा लग रहा है । उसने स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टेस्ट कराया जो सही था।’’ उन्होंने कहा कि वर्कर सोमवार को माउंट मोनगानुइ में टीम से जुड़ेंगे। न्यूजीलैंड को 29 मार्च को पहला वनडे खेलना है जबकि दूसरा और तीसरा मैच दो और चार अप्रैल को हैमिल्टन में खेला जायेगा।
वर्कर न्यूजीलैंड टीम में शामिल
नीदरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मार्क चैपमैन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनकी जगह जॉर्ज वर्कर को न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें : IPL 2022: दो साल बाद ‘मैन ऑफ द मैच का खिताब’ मिला तो भावुक हो गए उमेश यादव, कही दिल को छू लेने वाली बात
