Onion In Summer: गर्मियों में करें प्याज का सेवन, होंगे यह फायदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्याज ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। प्याज को सलाद के रूप में भी खूब पसंद किया जाता है। आपको बता दें कि कच्चा प्याज गर्मियों के मौसम में बहुत गुणकारी माना जाता है। दरअसल प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं। इसके …

प्याज ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। प्याज को सलाद के रूप में भी खूब पसंद किया जाता है। आपको बता दें कि कच्चा प्याज गर्मियों के मौसम में बहुत गुणकारी माना जाता है। दरअसल प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं। इसके अलावा प्याज में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स और विटामिन-सी भी पाया जाता है। गर्मियों के दिनों में प्याज को डाइट में शामिल करने से शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मियों में लू के साथ इंफेक्शन से भी बचा जा सकता है।

शरीर होता है ठंडा
प्याज की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों में प्याज का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मियों में प्याज खाने से शरीर का टेम्प्रेचर नॉर्मल बना रहता है और बीमारियां भी कम होती हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज रोगियों के लिए प्याज का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। सफेद प्याज में पाए जाने वाले कुछ तत्व जैसे क्वेर्सिटिन और सल्फर एंटी डायबिटिक हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं।

गर्मियों में लू से बचता है शरीर
गर्मियों के मौसम में लू से बचने के लिए आप अपनी डाइट में प्याज को जरूर शामिल करें। प्याज में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो गर्मी और लू से बचाने में मदद करते हैं। गर्मियों में प्याज खाने से गर्मी भी कम लगती है और डिहाईड्रेशन भी नहीं होता।

पाचन रहता है मजबुत
अगर आपको गर्मियों में पाचन की समस्या होने लगती है तो आप प्याज का सेवन जरूर करें। प्याज को आप सलाद के रूप में खा सकते हैं। प्याज पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इम्यूनिटी पावर बनती है स्ट्रॉन्ग

प्याज में पाया जाने वाला सेलेनियम इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने का काम करता है। प्याज खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और वायरल बीमारियां भी दूर रहती हैं।

यह भी पढ़ें-दावा अयोध्या को पर्यटन नगरी बनाने का…लेकिन इन धरोहरों की हो रही उपेक्षा