गाजियाबाद को हराकर बाराबंकी ने आसिफ अली मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता पर किया कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। स्थानीय केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित 15 वें चौधरी आसिफ अली मेमोरियल प्राइस मनी स्टेट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट बालाजी क्रिकेट क्लब बाराबंकी ने गाजियाबाद क्रिकेट क्लब को हराकर प्रतियोगित पर कब्जा कर लिया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने विजय टीम को …

बाराबंकी। स्थानीय केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित 15 वें चौधरी आसिफ अली मेमोरियल प्राइस मनी स्टेट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट बालाजी क्रिकेट क्लब बाराबंकी ने गाजियाबाद क्रिकेट क्लब को हराकर प्रतियोगित पर कब्जा कर लिया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने विजय टीम को पुरस्कृत किया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद बाराबंकी ने खेल जगत में जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया है। ऐसी विभूतियों को जनपद बाराबंकी ने जन्म दिया है जो आज पूरे देश में चर्चित हैं। समाजवादी पार्टी ने हमेशा खिलाड़ियों का सम्मान किया है और उनके उत्थान के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया।

गोप ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि सपा प्रमुख ने सरकार में रहते हुए लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय इकाना स्टेडियम का निर्माण कराया। ग्रामीण स्तर पर स्टेडियम बनवाया ग्रामीण इलाकों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ग्रामीण क्रिकेट लीग का आयोजन कराया। इस मौके पर पूर्व मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की पुत्री विधायक आराधना मिश्रा (मोना) भी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़े:-लखनऊ: फार्मासिस्ट फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

संबंधित समाचार