लखनऊ: दो करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 2 तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजधानी के चिनहट थानांतर्गत देवारोड में नौबस्ता कला गांव के नेड़ा मोड़ के समीप दबिश देते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान बाराबंकी निवासी जान मोहम्मद व बहराइच निवासी अकबर अली के रूप …

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजधानी के चिनहट थानांतर्गत देवारोड में नौबस्ता कला गांव के नेड़ा मोड़ के समीप दबिश देते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान बाराबंकी निवासी जान मोहम्मद व बहराइच निवासी अकबर अली के रूप में हुई। दोनों के पास से लगभग दो करोड़ रुपए कीमत की कुल 202 ग्राम ब्राउन शुगर और 2 लाख 45 हजार रुपए नगद बरामद किये गए।

बाराबंकी से लखनऊ, गोरखपुर होते हुए नेपाल ले जा रहे थे ब्राउन शुगर

पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वे नेपाल के जिला बांका के रहने वाले पदम बहादुर से ऑर्डर और पैसे लेते थे। इन पैसों से यूपी के बाराबंकी जिले में जान मोहम्मद से 1200 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब ब्राउन शुगर खरीदते थे। जिसे नेपाल में 2500 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से बेचा जाता है। वे इस ब्राउन शुगर को लेकर बाराबंकी से लखनऊ, गोरखपुर होते हुए नेपाल लेकर जाने वाले थे।

यह भी पढ़ें:-राजस्व प्राप्ति में बढ़ोत्तरी के लिये फील्ड विजिट करें वरिष्ठ अधिकारी: मुख्यमंत्री योगी

संबंधित समाचार