प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह में बहराइच को प्रदेश में मिला पांचवा स्थान, 1530 महिलाओं का हुआ पंजीकरण
बहराइच। पहली बार गर्भ धारण करने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए 21 मार्च से प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह अभियान चलाया गया। जिसमें बहराइच को प्रदेश में पांचवां और मंडल में पहला स्थान मिला है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में प्रथम बार गर्भ धारण करने वाली महिलाओं को उनके खानपान व उचित आराम के लिए तीन …
बहराइच। पहली बार गर्भ धारण करने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए 21 मार्च से प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह अभियान चलाया गया। जिसमें बहराइच को प्रदेश में पांचवां और मंडल में पहला स्थान मिला है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में प्रथम बार गर्भ धारण करने वाली महिलाओं को उनके खानपान व उचित आराम के लिए तीन किस्तों में रुपए 5000 हजार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि 21 मार्च से 27 मार्च तक मातृ वंदना सप्ताह मनाया गया। जिसमे जनपद में 1530 महिलाओं का पंजीकरण किया गया।
अभियान में जनपद को मंडल में प्रथम व राज्य में पांचवां स्थान मिला है। जिला कार्यक्रम सहायक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि अभियान में ब्लॉक बलहा में 202 लाभार्थी, अर्बन बहराइच में 145 व हुजूरपुर में 139 लाभार्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण कर जनपद में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
