बाराबंकी: गाय खेत में चले जाने के विवाद में हुई मारपीट, तीन हुए घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। खेत में गाय चले जाने के विवाद में हुई मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये। थाना लोनीकटरा क्षेत्र के नवीपुर गांव निवासी अमरेन्द्र सिंह की गाय रस्सी तोड़कर मंगलवार की शाम जयशंकर रावत के खेत में चरने चली गई थी। इसी बात से नाराज जयशंकर पक्ष के लोग अमरेन्द्र सिंह …

बाराबंकी। खेत में गाय चले जाने के विवाद में हुई मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये। थाना लोनीकटरा क्षेत्र के नवीपुर गांव निवासी अमरेन्द्र सिंह की गाय रस्सी तोड़कर मंगलवार की शाम जयशंकर रावत के खेत में चरने चली गई थी।

इसी बात से नाराज जयशंकर पक्ष के लोग अमरेन्द्र सिंह के घर पहुंच गये । दोनों पक्षों में विवाद होने लगा जो मारपीट में बदल गया जमकर लाठी डन्ड़े चले मारपीट में अमरेन्द्र सिंह इनकी पत्नी अंजली सिंह व दूसरे पक्ष जयशंकर घायल हो गये।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया जहां हालत गम्भीर होने पर अमरेन्द्र सिंह व जयशंकर रावत को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा बिश्वनाथ प्रसाद यादव का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की गई है।

यह भी पढ़ें-बाराबंकी: घर से जेवर व नकदी लेकर फरार हुई बहू, सास ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

संबंधित समाचार