बहराइच: अनियंत्रित कार के पलटने से तीन युवक घायल, एक रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर/ हराइच। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर मार्ग पर गूढ चौराहे के निकट रात में कार पलट गई। जिसमें तीन युवक घायल हुए हैं। एक घायल की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर मार्ग स्थित गूढ़ चौराहा पर रविवार रात को कार अनियंत्रित …

मोतीपुर/ हराइच। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर मार्ग पर गूढ चौराहे के निकट रात में कार पलट गई। जिसमें तीन युवक घायल हुए हैं। एक घायल की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर मार्ग स्थित गूढ़ चौराहा पर रविवार रात को कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

रात्रि 10:30 बजे हुए हादसे में मिहींपुरवा निवासी सैफ अली पुत्र मंजूर हसन, निखिल पुत्र विनोद पोरवाल और रेहान पुत्र नफीस हाशमी घायल हो गए। घायल सैफ अली ने बताया कि कार नंबर यूपी 32 एलसी 6239 से अपने निजी कार्य से सभी इटावा गए हुए थे। इटावा से मिहींपुरवा वापस आते समय लखीमपुर नानपारा हाईवे मार्ग पर गूढ के निकट अचानक पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिससे कार में सवार तीनों युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन व आस पास के ग्रामीणों की सहायता से तीनों घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को वापस घर भेज दिया गया।वहीं सैफ अली पुत्र मंजूर हसन की हालत गंभीर देखते हुए उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: नगर निगम की नाक के नीचे अतिक्रमण, फुटपाथ पर शोरूम संचालकों का कब्जा

संबंधित समाचार