मुख्तार के पेशी की सूचना लीक करने वाले का पता लगाने बांदा जेल से पहुंचे DIG
लखनऊ। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को बीते सोमवार को लखनऊ स्थित कोर्ट में पेशी पर लाये जाने के दौरान उससे जुड़ी सूचनाएं लीक होने के मामले को डीजी जेल आनन्द कुमार ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने इसकी जांच डीआईजी जेल, प्रयागराज रेंज संजीव त्रिपाठी को सौंपी है। डीआईजी ने गुरुवार …
लखनऊ। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को बीते सोमवार को लखनऊ स्थित कोर्ट में पेशी पर लाये जाने के दौरान उससे जुड़ी सूचनाएं लीक होने के मामले को डीजी जेल आनन्द कुमार ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने इसकी जांच डीआईजी जेल, प्रयागराज रेंज संजीव त्रिपाठी को सौंपी है।
डीआईजी ने गुरुवार को बांदा जेल पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों को फटकार भी लगाई। मुख्तार अंसारी को 28 मार्च को कड़े सुरक्षा घेरे में पेशी पर लखनऊ स्थित एमपी-एमएलए व एसीजेएम कोर्ट लाया गया था, जहां दो मामलों में सुनवाई होनी थी।
मुख्तार को सोमवार सुबह बांदा जेल से बाहर लाये जाने से पहले उनके विधायक पुत्र अब्बास अंसारी ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को अभी देर रात बांदा जेल से लखनऊ ले जाने की तैयारी हो रही है।
साजिश के तहत मेडिकल रद करवाकर उन्हें लखनऊ ले जाया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठा था कि जेल के भीतर चल रही गतिविधियों की जानकारी बाहर कैसे और किसके जरिये आईं। इन तथ्यों की पड़ताल के लिए बांदा जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-आजमगढ़: कुख्यात अपराधी कुंटू सिंह को अदालत ने सुनाई 10 साल की सजा
