शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने को लेकर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शिवपाल यादव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जानकारी दी। केशव प्रसाद मौर्य ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि अभी बीजेपी में कोई वैकेंसी नहीं हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अभी तो हमारे यहां ऐसी कोई वैकेंसी नहीं है। पिछले …

लखनऊ। शिवपाल यादव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जानकारी दी। केशव प्रसाद मौर्य ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि अभी बीजेपी में कोई वैकेंसी नहीं हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अभी तो हमारे यहां ऐसी कोई वैकेंसी नहीं है। पिछले दिनों अखिलेश यादव भी सदन में मुख्यमंत्री से मिले थे। और भी कई लोग मिले।  मुख्यमंत्री से कोई भी मिल सकता है। वे प्रदेश के 24 करोड़ जनता के मुख्यमंत्री हैं।

शिवपाल यादव ने बीजेपी ज्वाइन करने पर कहा कि अभी उचित समय नहीं। जब वक्त आएगा तो वे जरूर बताएंगे। शिवपाल यादव के इस बयान से भी कयास लगाए जाने लगे क्योंकि उन्होंने बीजेपी में जाने की बात से खुलकर इनकार भी नहीं किया।

पढ़ें- आगरा: एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने युवती को मारी गोली, फरार आरोपी की पुलिस कर रही तलाश

संबंधित समाचार