आगरा: ब्रांच मैनेजर समेत चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। ब्रांच मैनेजर समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी कर बिना लोन अदायगी के रजिस्ट्री करवाने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सत्ता धारी पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। पथौली शाहगंज निवासी प्रशांत गौतम व दुष्यंत गौतम द्वारा अपने प्लाट पर 18 लाख 63 हजार …

आगरा। ब्रांच मैनेजर समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी कर बिना लोन अदायगी के रजिस्ट्री करवाने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सत्ता धारी पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

पथौली शाहगंज निवासी प्रशांत गौतम व दुष्यंत गौतम द्वारा अपने प्लाट पर 18 लाख 63 हजार का लोन लिया गया था। इसके बाद उन्होंने अपना प्लॉट शमशुद्दीन हाजी और मोहम्मद रशीद के माध्यम से रेशमा निवासी जगदीशपुरा को बेचने की बात हुई।

स्पष्ट तय किया गया की लोन की रकम खरीदार अदा करेगा। इसके बाद बैंक शाखा प्रबंधक धौलपुर हाउस के द्वारा लोन अदा किए जाने की बात कही गयी और अनापत्ति पत्र दिया गया और 28 अक्टूबर 2020 को प्लाट की रजिस्ट्री हो गयी। बिना बैंक की एनओसी के रजिस्ट्री नहीं हो सकती थी पर तीनों ने बैंक मैनेजर से मिलकर नकली कागज लगाकर रजिस्ट्री करवा ली।

पीड़ित दुष्यंत गौतम ने बताया की उन्हें लोन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब वो स्कार्पियो कार खरीदने के लिए लोन लेने के लिए बैंक गए तो उन्हें अपनी सिविल खराब होने और पुराना लोन अदा न होने की जानकारी मिली। जब इस बाबत उन्होंने बैंक मैनेजर से बात की तो पहले तो उसने लोन पूरा होने की बात कही और बाद में लोन जमा न होने की जानकारी दी।

आरोपी हाजी शमशुद्दीन व मोहम्मद रशीद से बात करने पर उन्होंने धमकियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने थाना शाहगंज में ब्रांच मैनेजर, रेशमा, हाजी शमशुद्दीन और मोहम्मद रशीद के खिलाफ तहरीर दी। एसएसपी द्वारा आदेश के बाद थाने में धारा 420,467,468,471,506 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पढ़ें- लालू यादव को नहीं मिली जमानत, झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई टली

संबंधित समाचार