बाराबंकी: डंपर की टक्कर से पिता-पुत्री हुए घायल, ई-रिक्शा पर थे सवार
बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत अमोली कला चौराहे पर आ रहे अज्ञात डंपर ने पीछे से एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसके चलते ई-रिक्शा ड्राइवर समेत पर यात्रा कर रहे पिता और पुत्री घायल हो गए। थाना रामनगर के फतेहपुर मार्ग स्थित अमोली कला चौराहे पर अज्ञात डंपर ने ई रिक्शा को टक्कर मार …
बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत अमोली कला चौराहे पर आ रहे अज्ञात डंपर ने पीछे से एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसके चलते ई-रिक्शा ड्राइवर समेत पर यात्रा कर रहे पिता और पुत्री घायल हो गए। थाना रामनगर के फतेहपुर मार्ग स्थित अमोली कला चौराहे पर अज्ञात डंपर ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी।
जिसमें ददरौली भवानीपुर निवासी ऑटो चालक राम अवतार पुत्र जसकरन उम्र 30 वर्ष सहित ग्राम हजरत पुर थाना बदोसराय के रहने वाले ऑटो सवार मोहम्मद कयूम पुत्र अली रजा उम्र 35 वर्ष स्नेहा पुत्री कयूम उम्र 10 वर्ष डंपर की टक्कर से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए स्थानीय सीएससी भेज दिया।
पढ़ें-Gold Smuggling: दुबई से जूते में छिपाकर लाया सोना, लखनऊ हवाई अड्डे पर पकड़ा गया यात्री
