उन्नाव: खनन माफियाओं के रडार पर सरकारी जमीनें, मुकदमा हुआ दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। बेखौफ खनन माफिया ने सरकारी जमीनों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला माखी थाना क्षेत्र का है। जहां चल रहे अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों खनन में लगे लोगों ने घेर लिया। किसी तरह जान बचा कर भागे इन कर्मियों ने माखी थाना पहुंच कर दो अज्ञात …

उन्नाव। बेखौफ खनन माफिया ने सरकारी जमीनों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला माखी थाना क्षेत्र का है। जहां चल रहे अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों खनन में लगे लोगों ने घेर लिया। किसी तरह जान बचा कर भागे इन कर्मियों ने माखी थाना पहुंच कर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बिछिया के सेक्शन प्रभारी रामदत्त व बीट प्रभारी झंझरी नन्हके ने थाना माखी में तहरीर में बताए कि मवैया गांव स्थित वन विभाग की जमीन पर अवैध खनन की सूचना उन्हें मिली। मौके पर पहुंचे तो एक जेसीबी और डंपर से खान होता मिला।

वहां पर खनन कराने वाले लोग भी कार पर सवार थे। खान के बाबत पूछने पर उन लोगों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। बाइक में टक्कर भी मारी गई। किसी तरह वो दोनों जान बचा कर मौके से भागे।

वन विभाग के अफसरों के मुताबिक मौके पर 138 घन मीटर अवैध खनन हुआ है। कार नंबर के साथ दो अज्ञात के खिलाफ वन कर्मियों ने माखी थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में माखी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें-विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने रूसी समकक्ष लावरोव से की बातचीत

 

संबंधित समाचार