पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक दिन की राहत के बाद फिर इजाफा, जानें अब कितने बढ़े दाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन राहत के बाद देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि कर दी। बीते 12 दिनों में तेल कंपनियां 10 बार ईंधन के दाम बढ़ा चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर …

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन राहत के बाद देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि कर दी। बीते 12 दिनों में तेल कंपनियां 10 बार ईंधन के दाम बढ़ा चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गयी। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 93.87 रुपये प्रति लीटर के दाम से बिक रहा है।

वहीं मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमत 85-85 पैसे बढ़कर क्रमशः 117.57 रुपये प्रति लीटर और 101.79 रुपये प्रति लीटर पर है। रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद बढ़नी शुरू हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है।

लंदन ब्रेंट क्रूड आज 104.39 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.42 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

इसे भी पढ़ें-

शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स और निफ्टी में दर्ज की गई गिरावट

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा