साहित्यकार और वरिष्ठ पत्रकार परितोष चक्रवर्ती का निधन, CM बघेल ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार परितोष चक्रवर्ती का आज निधन हो गया। चक्रवर्ती कैंसर से पीडित थे और पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।उनका आज भोर में उपचार के दौरान निधन हो गया। चक्रवर्ती कई पत्र पत्रिकाओं से जुड़े थे। उन्होने काफी समय दक्षिण पूर्व कोयला प्रक्षेत्र(एसईसीएल) में जनसम्पर्क अधिकारी के …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार परितोष चक्रवर्ती का आज निधन हो गया। चक्रवर्ती कैंसर से पीडित थे और पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।उनका आज भोर में उपचार के दौरान निधन हो गया। चक्रवर्ती कई पत्र पत्रिकाओं से जुड़े थे। उन्होने काफी समय दक्षिण पूर्व कोयला प्रक्षेत्र(एसईसीएल) में जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में काम किया, फिर नौकरी छोड़कर पत्रकारिता में लौट आए।

उऩ्होने लोकायत पत्रिका का भी प्रकाशन किया।वह बीमारी के दौरान भी पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  चक्रवर्ती के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होने अपने शोक संदेश में कहा कि चक्रवर्ती ने आजीवन पत्रकारिता और साहित्य की सेवा की। वे अंतिम समय तक सक्रिय रहे, उनका निधन पत्रकारिता और साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

 

ये भी पढ़ें-

कालीचरण महाराज को मिली जमामत, गांधी पर टिप्पणी के आरोप में हुए थे गिरफ्तार