गोरखपुर: यूपी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी कर रहे सिपाही की करंट लगने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर जिले के गीडा थानाक्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात सिपाही की टेबल फैन व्यवस्थित करने के दौरान विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। मृतक सिपाही वर्ष 2018 बैच का और पिपरौली चौकी पर तैनात था।सिपाही मूलतः जनपद गाजीपुर का निवासी था।जानकारी के अनुसार गीडा थानाक्षेत्र के पिपरौली चौकी …

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर जिले के गीडा थानाक्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात सिपाही की टेबल फैन व्यवस्थित करने के दौरान विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। मृतक सिपाही वर्ष 2018 बैच का और पिपरौली चौकी पर तैनात था।सिपाही मूलतः जनपद गाजीपुर का निवासी था।जानकारी के अनुसार गीडा थानाक्षेत्र के पिपरौली चौकी पर तैनात सिपाही कविंद्र नाथ यादव की ड्यूटी देईपार गांव के स्व. रामरती देवी कन्या इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा में गार्ड के रूप में लगी थी।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात सिपाही कविंद्र नाथ यादव टेबल पंखे को व्यवस्थित कर रहे थे, इसी दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गए थे। जिसे देखकर उसके साथ ड्यूटी कर रहे दूसरे सिपाही अनुप गौतम ने उनकी जान बचाने की कोशिश की,किन्तु सफल न हो सका। हमराही सिपाही की सूचना पर रात में ही थाना से फोर्स के साथ एसओ ने मौके पर पहुंचकर सिपाही को सहजनवां सीएचसी पहुंचाया, जहां स्थिति गम्भीर देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में गीडा एसएचओ राहुल सिंह ने बताया कि पंखे को व्यवस्थित करने के दौरान उसमें करंट उतर गया, जिससे गार्ड की मृत्यु हुई है, शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: कोलाघाट पर बनाएं एक और पैंटून पुल, आवागमन हो सुलभ-जितिन प्रसाद

संबंधित समाचार