यूपी बोर्ड परीक्षा: लापरवाही पर केंद्र व्यवस्थापक समेत तीन हटे, डीएम के निरीक्षण में मिली खामियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के मोतीपुर तहसील के लालता इंटर कॉलेज का शनिवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट समेत तीन के विरुद्ध कार्यवाई की है। जिले में इस समय इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। शनिवार को मोतीपुर तहसील क्षेत्र के लालता प्रसाद इंटर कॉलेज का जिलाधिकारी दिनेश …

बहराइच। जिले के मोतीपुर तहसील के लालता इंटर कॉलेज का शनिवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट समेत तीन के विरुद्ध कार्यवाई की है। जिले में इस समय इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं।

शनिवार को मोतीपुर तहसील क्षेत्र के लालता प्रसाद इंटर कॉलेज का जिलाधिकारी दिनेश चंद्र और एसपी केशव देव चौधरी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रश्न-पत्रों के रख रखाव में गड़बडी मिली। डीएम व एसपी ने सीसी टीवी कैमरे की नजर में डबल लॉकर से प्रश्न-पत्रों को निकाल कर जांच कराया।

काफी खामियां मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रट व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षक सुचिता पूर्ण होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:-बरेली: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ADG जोन के नेतृत्व में निकाला गया पैदल मार्च

संबंधित समाचार