आपत्तिजनक पोस्ट करने पर SP से मिला जमीअत उलमा प्रतिनिधि मंडल, SP ने सख़्त कार्यवाई के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जमीअत उलमा बहराइच और सीरत कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने जामिया अरबिया मसऊदिया नूरुल उलूम बहराइच के प्रबन्धक जमीअत उलमा के ज़िलाध्यक्ष मौलाना क़ारी ज़ुबैर अहमद क़ासमी की अगुवाई में एडिशनल एसपी नगर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल एसपी से गुरुवार को भवनियापुर थाना रुपईडीहा के निवासी अमित कुमार सिंह के ज़रिए व्हाट्सएप ग्रुप (मां …

बहराइच। जमीअत उलमा बहराइच और सीरत कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने जामिया अरबिया मसऊदिया नूरुल उलूम बहराइच के प्रबन्धक जमीअत उलमा के ज़िलाध्यक्ष मौलाना क़ारी ज़ुबैर अहमद क़ासमी की अगुवाई में एडिशनल एसपी नगर से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल एसपी से गुरुवार को भवनियापुर थाना रुपईडीहा के निवासी अमित कुमार सिंह के ज़रिए व्हाट्सएप ग्रुप (मां राजेश्वरी जनसेवा GRP 2 ) में रमज़ानुल मुबारक के पाक महीने और पैगम्बर हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम ﷺ और आपकी चहेती और प्यारी बीबी हज़रत आइशा सिद्दिका के सम्मान में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर मिला। प्रतिनिधि मंडल ने एडिशनल एसपी को बताया कि इस पोस्ट से मुसलमानों में गुस्से का माहौल है और मुसलमानों के दिल को ठेस पहुंचा है। इस बात को सुनकर फ़ौरन एडिशनल एसपी ने थाना इंचार्ज रुपईडीहा को फोन किया और सख़्त से सख़्त कारवाई करने का आदेश दिया।

प्रतिनिधिमंडल के लोगों को यह यक़ीन दिलाया कि किसी भी धर्म के धर्मगुरु के ख़िलाफ़ और उसकी शान में गुस्ताख़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी ने भी ऐसी पोस्ट या ऐसे शब्द का प्रयोग किया तो उसके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कारवाई की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में मौजूद मौलाना इनायतुल्लाह क़ासमी ज़िला महासचिव जमीअत उलमा जनपद, मौलाना मो० कलीम नदवी नगर महासचिव जमीअत उलमा, हाजी तेजे खां एडवोकेट अध्यक्ष सीरत कमेटी बहराइच, सालिम हयातुल्लाह खान नूरी, मूसा मौजूद थे।

पढ़ें-आरबीआई की मौद्रिक नीति पर रहेगी शेयर बाजार की नजर

संबंधित समाचार