पाकिस्तान: पंजाब में नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए कौन हैं उमर सरफराज चीमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने पंजाब के राज्यपाल चौधरी मोहम्मद सरवर को उनके पद से हटाकर उनकी जगह उमर सरफराज चीमा को नियुक्त किया है। सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने यह जानकारी दी है।  चौधरी ने हालांकि यह तात्कालिक रूप से स्पष्ट नहीं किया कि सरकार ने सरवर को हटाने का फैसला क्यों किया। प्रधानमंत्री इमरान …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने पंजाब के राज्यपाल चौधरी मोहम्मद सरवर को उनके पद से हटाकर उनकी जगह उमर सरफराज चीमा को नियुक्त किया है। सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने यह जानकारी दी है।  चौधरी ने हालांकि यह तात्कालिक रूप से स्पष्ट नहीं किया कि सरकार ने सरवर को हटाने का फैसला क्यों किया।

प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राष्ट्रीय संसद के महत्वपूर्ण सत्र के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार के इस्तीफे के बाद सदन के एक नए नेता का चुनाव करने के लिए पंजाब विधानसभा की बैठक से कुछ घंटे पहले सरकार ने यह कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें:-यूक्रेन : क्या रूसी सैनिकों के बगावत करने और मैदान छोड़कर भागने की खबरें सच हैं?  

संबंधित समाचार