मलाइका अरोड़ा हॉस्पिटल से हुई डिस्चार्ज, अमृता अरोड़ा ने दी हेल्थ अपडेट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुबंई। बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश और गॉर्जियड डीवा मलाइका अरोड़ा के एक्सीडेंट की खबर सामने आई थी। मलाइका का बीते दिन खोपोली एक्सप्रेसवे पर कार एक्सीडेंट हो गया था। उन्हें नवी मुंबई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मगर बड़ी राहत की बात है कि एक्ट्रेस को ज्यादा चोट नहीं आई थी और …

मुबंई। बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश और गॉर्जियड डीवा मलाइका अरोड़ा के एक्सीडेंट की खबर सामने आई थी। मलाइका का बीते दिन खोपोली एक्सप्रेसवे पर कार एक्सीडेंट हो गया था। उन्हें नवी मुंबई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मगर बड़ी राहत की बात है कि एक्ट्रेस को ज्यादा चोट नहीं आई थी और ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

हॉस्पिटल से घर लौटीं मलाइका अरोड़ा

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा का एक्सीडेंट होने के बाद हॉस्पिटल में CT स्कैन किया गया था, जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल आई। फिर भी रातभर एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका को अब डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह अपने घर आ गई हैं। जिसके बाद मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने भी एक्ट्रेस की हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था कि उनकी सेहत अब ठीक है।

मलाइका के दोस्त से मिला अपडेट
दोस्तों नें बताया कि मलाइका अरोड़ा को टांके आए हैं और वह अब ठीक महसूस कर रही हैं। हालांकि, मलाइका अरोड़ा अपने इस एक्सीडेंट से थोड़े शॉक में चली गई हैं। अब वह बेहतर हैं। उन्हें सिर पर कुछ ज्यादा चोट नहीं आई है।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा का जब एक्सीडेंट हुआ था तो वह अपनी रेंज रोवर गाड़ी में थीं। दो गाड़ियों के बीच उनकी गाड़ी फंसी और एक्सीडेंट हुआ। फिलहाल अब हालत ठीक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें-जबरन घर से उठाकर ले गए तीन युवक, किया सामूहिक दुष्कर्म, युवती ने की आत्महत्या

संबंधित समाचार