मुरादाबाद : हर्बल पार्क में जानने को मिलेंगे औषधीय पौधों के गुण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। औषधीय पौधों के गुण बताने व उनके प्रति जागरूक करने के लिए वन विभाग जल्द ही औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लगाने जा रहा है। जिसमें वन विभाग लोगों को औषधीय जड़ी-बूटी की की बिक्री भी करेगा। इसके लिए वन विभाग ने हर्बल पार्क को चुना है। वन विभाग ने लोगों को औषधीय …

मुरादाबाद, अमृत विचार। औषधीय पौधों के गुण बताने व उनके प्रति जागरूक करने के लिए वन विभाग जल्द ही औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लगाने जा रहा है। जिसमें वन विभाग लोगों को औषधीय जड़ी-बूटी की की बिक्री भी करेगा। इसके लिए वन विभाग ने हर्बल पार्क को चुना है। वन विभाग ने लोगों को औषधीय पौधों के गुण व लोगों को उनके प्रति जागरूक करने के लिए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के हर्बल पार्क में पौधों की प्रदर्शनी लगाने का निर्णय लिया है। जिसमें आयुर्वेदिक पौधों को लगाने के साथ ही उनकी बिक्री भी की जाएगी।

वन विभाग का कहना है कि शहर में सबसे बड़ा स्थान हर्बल पार्क है और वहां औषधीय पौधे भी नहीं लगे हैं। इसलिए हर्बल को चुना गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने इसको लेकर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से बातचीत भी कर ली है। आम लोगों को औषधीय जड़ी-बूटियों के बारे जानकारी देने के लिए हर्बल पार्क में नर्सरी विकसित की जाएगी। इतना ही नहीं हर्बल पार्क में आने वाले लोगों को औषधीय पौधों से होने वाले लाभ व गुण के बारे में बताया जायेगा।

हर्बल पार्क में लगेंगे यह पौधे
वन व‍िभाग की ओर से जल्द ही हर्बल पार्क में तुलसी, आंवला, गिलोए,कचनार, सर्पगंधा,उअर्जुन, हरि श्रृंगार, अजमोद, अजवायन, अश्वगंधा, घृत कुमारी, चिरैता, छुईमुई, जायफल, जीरा, दालचीनी, देवदार, धतूरा, नींबू घास (भारतीय), नीम, नीलगिरी वृक्ष, ब्राह्मी, हरीतकी, हिरन खुरी, हेमलाक के पौधे लगाए जाएंगे। औषधीय पौधे लगाने के साथ ही इन पौधों का उपयोग किन बीमारियों के लिए किया जाता है, इसकी जानकारी भी वन विभाग की ओर से दी जायेगी। विभाग के अफसरों का मानना है कि जागरूक होने के बाद लोगों के पास औषधीय पौधों के बारे में पूरी जानकारी होगी। जिसके बाद उन्हें औषधियों के नाम पर उन्‍हें धोखा भी नहीं दे पाएगा।

क्षेत्रीय वन निदेशक विजय सिंह ने बताया कि  हर्बल पार्क का सिर्फ नाम की हर्बल है, लेकिन वहां औषधीय पौधे नहीं लगाए गए हैं। इसलिए हमने हर्बल पार्क में औषधीय पौधे लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए हमने मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से बातचीत भी कर ली है। जल्द ही वन विभाग की ओर से हर्बल पार्क में औषधीय पौधे लगाकर लोगों को उनके गुण व लाभ की जानकारी दी जायेगी।

ये भी पढ़ें : प्रेमी संग भागी किशोरी, अपहरण का मामला दर्ज

संबंधित समाचार