कल सीएम शिवराज करेंगे मध्यप्रदेश सुशासन और विकास रिपोर्ट 2022 का विमोचन
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल नई दिल्ली में ‘मध्यप्रदेश सुशासन और विकास रिपोर्ट 2022’ का विमोचन करेंगे। ये कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेई गुड गवर्नेंस संस्थान के नेतृत्व में आयोजित होगा। मध्यप्रदेश सरकार अपनी वार्षिक रिपोर्ट के पहले संस्करण का विमोचन करेगी। इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार के मंत्री एवं मध्यप्रदेश के …
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल नई दिल्ली में ‘मध्यप्रदेश सुशासन और विकास रिपोर्ट 2022’ का विमोचन करेंगे। ये कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेई गुड गवर्नेंस संस्थान के नेतृत्व में आयोजित होगा। मध्यप्रदेश सरकार अपनी वार्षिक रिपोर्ट के पहले संस्करण का विमोचन करेगी।
इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार के मंत्री एवं मध्यप्रदेश के सांसद भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा नई दिल्ली में प्रतिनियुक्त सभी आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी, विभिन्न देशों के राजदूत, विकास भागीदार और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विमोचन कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता डॉ. आर. बालसुब्रमण्यम, सदस्य (मानव संसाधन), क्षमता निर्माण आयोग, भारत सरकार एवं एरिक सोलहेम, पूर्व कार्यकारी निदेशक, यूएनईपी और वी. श्रीनिवास, सचिव, प्रशानक सुधार और लोक शिकायत विभाग, भारत सरकार होंगे। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विषय-विशेषज्ञों के इनपुट और मध्यप्रदेश शासन के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों के अध्ययन से तैयार हुई है।
इस रिपोर्ट में सामुदायिक जुड़ाव और भागीदारी, मजबूत नीतिगत उपाय, कुशल वितरण प्रणाली, साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने और व्यापक निगरानी शामिल हैं। यह रिपोर्ट चुने हुए क्षेत्रों में नीतिगत सुधार के परिप्रेक्ष्य में शासन व्यवस्था की स्थिति और उसके समक्ष चुनौतियों को रेखांकित करती है। रिपोर्ट को पांच खंडों में वर्गीकृत किया गया है।
ये भी पढ़ें-
राज ठाकरे का भाषण भाजपा ने लिखा और प्रायोजित किया था- संजय राउत
