अमरोहा : मैं गोकशी का अपराधी हूं, सभी प्रकार के अपराधों से तौबा कर पुलिस के सामने आत्मसर्पण करता हूं
अमरोहा/डिडौली, अमृत विचार। गोकशी का आरोपी आत्मसमर्पण के लिए कोतवाली पहुंच गया। आरोपी ने अपराध से तौबा-तौबा लिखी तख्ती गले में लटकाकर कोतवाली में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। आरोपी ने कहा कि वह दोबारा कोई अपराध नहीं करेगा। गांव में गोकशी कर रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 24 मार्च को छापामारा …
अमरोहा/डिडौली, अमृत विचार। गोकशी का आरोपी आत्मसमर्पण के लिए कोतवाली पहुंच गया। आरोपी ने अपराध से तौबा-तौबा लिखी तख्ती गले में लटकाकर कोतवाली में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। आरोपी ने कहा कि वह दोबारा कोई अपराध नहीं करेगा। गांव में गोकशी कर रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 24 मार्च को छापामारा था, जहां से यह आरोपी फरार हो गया था।
प्रदेश में दोबारा योगी सरकार बनने पर अपराधियों में खौफ है। जिसका सबूत रविवार को डिडौली कोतवाली में देखने को मिला। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि क्षेत्र के गांव पायती कला निवासी जीशान पुत्र इस्लाम गोकशी के मामले वांछित चल रहा था। 24 मार्च को गोकशी करते पकड़े गए कई आरोपियों को पुलिस ने गिफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि आरोपी जीशान अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया था। आरोपी जीशान को पकड़ने के लिए पुलिस रोजाना दबिश दे रही थी।
एनकाउंटर के डर से गोकशी के आरोपी ने डिडौली कोवताली में पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। दस दिन बाद ही आरोपी जीशान रविवार को गले में तख्ती लटकाकर अपराध से तौबा-तौबा लिखकर कोतवाली पहुंच गया। वह सीओ सिटी वीके राणा व थानाध्यक्ष सुनील मलिक के सामने पेश हुआ।
उसने बताया कि उस पर गोकशी का मुकदमा दर्ज हैं, लेकिन मैं अब से अपराधों से तौबा करना चाहता हूं। पुलिस के सामने आत्मसर्पण करता हूं। कहा कि वह अब अपराध से दूर रहना चाहता है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि गोकशी के मामले में वांछित आरोपी जीशन ने खुद कोतवाली में आकर अपराध से तौबा की। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
