लखनऊ: सपा नेता का ऑडियो वायरल, लगाया यह गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी कहे जाने वाले पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह यादव का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन पर एक व्यक्ति ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें एक व्यक्ति स्वयं को वाराणसी का कार्यकर्ता अजीत यादव बता रहा है और उन पर पश्चिम से पूर्व तक गलत टिकट …

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी कहे जाने वाले पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह यादव का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन पर एक व्यक्ति ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें एक व्यक्ति स्वयं को वाराणसी का कार्यकर्ता अजीत यादव बता रहा है और उन पर पश्चिम से पूर्व तक गलत टिकट बांटने का आरोप लगाते हुए हार का जिम्मेदार ठहरा रहा है।

जिसमें वह पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिकायत करने की जानकारी दे रहा है। इस पर सपा प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने कहा कि ऑडियो वायरल उनका ही है। रात में किसी ने फोन किया, वह स्वयं को कार्यकर्ता बता रहा था फिलहाल कार्यकर्ता भी नहीं है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: एएनएम ने खाया जहरीला पदार्थ, पूर्व सीएमओ पर अभद्रता का आरोप

संबंधित समाचार