बरेली: विवाहिता ने की फांसी लगाकर खुदकुशी, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंवला, अमृत विचार। थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस बुला ली और दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया। थाना आंवला क्षेत्र के गांव नगरिया देहज्बती महेशपाल …

आंवला, अमृत विचार। थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस बुला ली और दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया।

थाना आंवला क्षेत्र के गांव नगरिया देहज्बती महेशपाल ने बताया उसकी शादी दो साल पूर्व फरीदपुर के गांव रायपुररूरिया की पूजा (22) के साथ हुई थी। रविवार शाम 6 बजे पत्नी के कमरें में कुंडे के सहारे रस्सी से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसके मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब वह रविवार शाम को आंवला किसी काम से गया था और उसके घर पर कोई नहीं था।

उसके मुताबिक मां खेत पर गेहूं काटने चली गई थी जब वह आंवला से वापस आया तो उसकी मां रो रही थी। उसके मुताबिक उनकी तरफ ही पूजा के घरवालों को सूचना दी तो वह घर पहुंचकर हतया का आरोप लगाने लगे और मौके पर पुलिस को बुला लिया। मृतिका के पिता राम प्रकाश ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पति महेश पाल, जेठ प्यारेलाल और रमेश निवासी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: पुरानी रंजिश में लाठी डंडो से पीटा, रिपोर्ट

संबंधित समाचार