बहराइच: ग्रामीणों के मकान से लाखों की हुई चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के भदवानी गांव में सोमवार रात को चोरों ने ग्रामीणों के मकान से नकदी समेत लाखों की संपत्ति चुरा ली। सुबह जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बौंडी थाना क्षेत्र के भदवानी गांव निवासी राज कुमार पुत्र शिव नरेश सिंह, निर्मल सिंह पुत्र शिव नरेश सिंह …
बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के भदवानी गांव में सोमवार रात को चोरों ने ग्रामीणों के मकान से नकदी समेत लाखों की संपत्ति चुरा ली। सुबह जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बौंडी थाना क्षेत्र के भदवानी गांव निवासी राज कुमार पुत्र शिव नरेश सिंह, निर्मल सिंह पुत्र शिव नरेश सिंह व गांव निवासी अमर सिंह उर्फ लल्लू पुत्र तेज नरायन सिंह के घरों में चोरों ने बीती रात धावा बोलकर लाखों के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गये।
राज कुमार सिंह ने बताया कि हम पति पत्नी व बच्चे के साथ छत पर सोये हुए थे व छोटा भाई निर्मल सिंह अपनी पत्नी व बच्चों सहित देवी पाटन मेला गए थे। सुबह चार बजे जब नीचे उतरे तो देखा मुख्य दरवाजा खुला हुआ है कमरे का ताला भी टूटा हुआ है।
अंदर जाकर देखा तो गोदरेज का लॉक टूटा हुआ। जिसमें पत्नी के सारे जेवर व दस हजार नकद राशि गायब मिले व बक्सा सामने जंगल में टूटा पड़ा मिला। उन्होंने यह भी बताया हमारे छोटे भाई ने कुछ जमीन बेचीं थी।उसमें का लगभग एक लाख रुपए नगद व उसके पत्नी के जेवर भी चोर चुरा ले गए।
वहीँ गांव में अमर सिंह के घर में भी चोरों ने नगद व जेवर सहित लाखों रुपये चुराकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष बौंडी राम दवन मौर्य एस आइ विकास वर्मा सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंच कर गहनता से जांच किया व जल्द ही घटना का खुलासा करने का पीड़ित परिवार वालों को आश्वासन दिया।
पढ़ें- बरेली: युवती को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को समझाया, तो मिली जान से मारने की धमकी
