इटावा: ओवरलोड डंपर और जुगाड़ वाहन की हुई टक्कर, ड्राइवर की मौत, एक घायल
इटावा। ओवरलोड डंपर और जुगाड़ वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में जुगाड़ वाहन के ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन नाले में जाकर पलट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकाला। वहीं, पुलिस ने डंपर और जुगाड़ को बाहर निकाला। मामला चौबिया …
इटावा। ओवरलोड डंपर और जुगाड़ वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में जुगाड़ वाहन के ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन नाले में जाकर पलट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकाला। वहीं, पुलिस ने डंपर और जुगाड़ को बाहर निकाला।
मामला चौबिया क्षेत्र के गांव चौपला का है। यहां पर सड़क किनारे एक जुगाड़ वाहन खड़ा था। उसके इंजन में चालक पानी भर रहा था। तभी तेज गति से आ रहे गिट्टी से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक अर्जुन (35) वर्ष पुत्र लल्लू शाक्य निवासी बरालोकपुर की मौत हो गयी।
एक युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर थाना चौबिया पुलिस व एसपी ग्रामीण पहुंचे जिसके बाद कई क्रेनों की मदद से जुगाड़ गाड़ी के नीचे दबे हुए युवक का पुलिस ने रेस्क्यू करके शव बहार निकाला गया। वही एक अन्य घायलों को सैफई भेजा गया।
एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि सड़क के किनारे खड़े एक वाहनको तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वाहन नाले में जा गिरा ऊपर से गिट्टी भरा डंपर भी वाहन के ऊपर से जा गिरा। इस हादसे में गिट्टी और डंपर के नीचे मृतक दब गया।
इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले नीचे दबे हुए लोगो को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। जिसके बाद क्रेन, जेसीबी की मदद से रेस्क्यू करके एक मृतक और एक घायल को बाहर निकाला गया है। जिसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। और मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पढ़ें- Pakistan Political Crisis : पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने कहा, तीन महीने में आम चुनाव कराना असंभव
