बरेली: स्मैक तस्कर की 2.19 करोड़ की संपत्ति सीज, तस्करी का था बड़ा कारोबार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में अब एक बार फिर स्मैक तस्करों पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। मंगलवार को पुलिस ने स्मैक तस्करों की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की। पुलिस ने कुख्यात स्मैक तस्कर छत्रपाल की करीब 2.19 करोड़ की संपत्ति सीज की है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में अब एक बार फिर स्मैक तस्करों पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। मंगलवार को पुलिस ने स्मैक तस्करों की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की। पुलिस ने कुख्यात स्मैक तस्कर छत्रपाल की करीब 2.19 करोड़ की संपत्ति सीज की है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि इस मामले में आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

छत्रपाल गैंग बनाकर देता था तस्करी को अंजाम
सिरौली थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि अलीगंज थाना क्षेत्र के ढकिया गांव में रहने वाला छत्रापाल कुख्ययात ड्रग तस्कर है। उसके खिलाफ सिरौली थाना समेत बरेली कई थानों में NDPS के मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि छत्रपाल गैंग बनाकर तस्करी को अंजाम देता था। जिसके चलते उसके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई है। इन दिनों वह गैंग के कुछ सदस्यों के साथ जेल में बंद है।

3 प्लाट, दो मकान समेत कार और बैंक खाते किए सीज
इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने उसके खिलाफ सफेमा और NDPS के तहत कार्रवाई करते हुए। उसकी संपत्ति को चिन्हित करना शुरू कर दिया। जिसके बाद SSP के आदेश पर मंगलवार को सिरौली पुलिस ने 3 प्लाट, 2 मकान, स्कार्पियो कार, बाइक, दो बैंक खाते सीज कर दिए। इस दौरान पुलिस ने उसकी 2 करोड़ 19 लाख की संपत्ति जब्त कर ली। अभी और भी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: अगर रख रहे हैं रोजा और व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान

संबंधित समाचार