बहराइच: पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासा, टीम को मिलेगा 25 हजार का ईनाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र में सरयू नहर के किनारे एक महिला का शव खेत में 29 मार्च को पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेत कर हत्या होने की पुष्टि पर पुलिस ने जांच शुरू की। पांच दिन बाद जंगल में महिला के बेटा का भी शव बरामद हुआ। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा …

बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र में सरयू नहर के किनारे एक महिला का शव खेत में 29 मार्च को पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेत कर हत्या होने की पुष्टि पर पुलिस ने जांच शुरू की। पांच दिन बाद जंगल में महिला के बेटा का भी शव बरामद हुआ। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक और अन्य सामान भी बरामद किया है। एसपी ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के जिया गांव निवासी तीरथराम पुत्र बृजलाल ने 29 मार्च को पुलिस को सूचना दी कि सरयू नहर के किनारे भड़कऊ पुत्र हनीफ के खेत में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव और थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला की शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या गला रेत कर होने की पुष्टि हुई।

इस पर जिले के थानों में महिला की पहचान के लिए सूचना भेजी गई। एसपी ने बताया कि कोतवाली मूर्तिहा के मिश्रीलाल पुरवा कठौतिया निवासी कलावती (45) पत्नी राम प्रसाद के रूप में हुई। सूचना पर मृतक के बड़े पुत्र विनोद ने रूपईडीहा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही मां के साथ छोटा भाई राजकुमार (11) के जाने की बात बताई।। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि राजकुमार की तलाश शुरू की गई तो शव बहराइच वन प्रभाग के अंटहवा जंगल में चार अप्रैल को मिला।

राजकुमार की गला दबाकर हत्या की गई थी। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी के साथ पुलिस की चार टीम लगाई। एसपी ने बताया कि मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगाया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला का प्रेम प्रसंग रामकुमार पुत्र राम प्रताप निवासी भरहा रूपईडीहा से चल रहा था। महिला प्रेमी रामकुमार से विवाह करने का दवाब बना रही थी। जबकि रामकुमार महिला से काफी छोटा था। ऐसे में रामकुमार ने अपने मित्र से मिलकर महिला को रास्ते से हटाने की ठानी। महिला को फोन कर रामकुमार ने मिहीपुरवा बाजार बुलाया। इसके बाद सभी बाइक से लेकर सरयू नहर के किनारे पहुंचा।

यहां पर अरहर के खेत में चाकू से महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। जबकि महिला का पुत्र राजकुमार को एक स्थान पर समोसा खाने के लिए बैठा दिया। महिला की हत्या के बाद दोनों राजकुमार को बाइक से लेकर अंटहवा में गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए रामकुमार बेटा भरहा निवासी रूपईडीहा और सहयोगी विनोद बेटा सीताराम काजीपुरवा प्रताप पुर थाना फरधान जिला लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक और अन्य सामान बरामद हुई है। जिसे सीज कर दिया गया है।

हत्या के बाद मुंबई चला गया था राजकुमार
अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि महिला और उसके पुत्र की हत्या के बाद राजकुमार मुंबई चला गया था। जिससे कि वह पुलिस की पकड़ से दूर रहे। साथ ही घटना का खुलासा न हो, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

25 हजार का मिलेगा इनाम
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि बहुत ही सूझबूझ से दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। ऐसे में घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-अमृता राव ने अपने सीक्रेट वेडिंग का किया खुलासा, सोशल मीडिया पर शेयर की हनीमून की फोटो

संबंधित समाचार