सीतापुर में दो पक्षों में जमकर चलीं लाठियां, एक दर्जन लोग हुए घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। बिजली के खंभे से तार उतारने को लेकर हुए विवाद में मंगलवार को भाजपा नेता और प्रधान पति के बीच मारपीट हुई है। इस दौरान दोनों पक्षों मे जमकर लाठी-डंडे चले हैं। जिससे एक पक्ष से सात लोग व दूसरे पक्ष से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को महोली के …

सीतापुर। बिजली के खंभे से तार उतारने को लेकर हुए विवाद में मंगलवार को भाजपा नेता और प्रधान पति के बीच मारपीट हुई है। इस दौरान दोनों पक्षों मे जमकर लाठी-डंडे चले हैं। जिससे एक पक्ष से सात लोग व दूसरे पक्ष से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को महोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी पाकर महोली कोतवाल ने गांव में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया है। कोतवाली क्षेत्र के घर का तारा गांव में भाजपा नेता जय दयाल मौर्य व उनके बेटे बृजेश बिजली के खंभे से एलटी लाइन का तार उतार रहे थे। प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्रपाल ने विरोध किया। जिसपर दोनों पक्षों में वाद विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष लामबंद होकर लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चलने लगे।

जिसमे प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र पाल मौर्या पक्ष से आशा देवी प्रधान, वीरेंद्र पाल, उत्तम कुमार, विजय पाल, वीर बहादुर, आशा देवी, आशा रानी घायल हुई हैं। प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र पाल मौर्य ने गांव के ही दो दर्जन से अधिक लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। भाजपा नेता जय दयाल मौर्य पक्ष से बृजेश, योगेश, जय दयाल समेत 5 लोग घायल हुए हैं जिसमें बृजेश की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जयदयाल मौर्य ने वीरेंद्र पाल मौर्य समेत एक दर्जन लोगों पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Pakistan Political Crisis : पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने चुनाव की तारीखें प्रस्तावित करने का किया आग्रह

संबंधित समाचार