बरेली: अवैध कब्जेदारों को साबरमती इन्कलेव में रियायती दरों पर प्लाट दिए
बरेली, अमृत विचार। रामगंगा नगर आवासीय योजना की भूमि पर कब्जा किये लोगों ने बीडीए से प्लॉट आवंटित करने का आग्रह किया है। पहले चरण में 49 लोग सामने आए हैं। इनमें से तीन लोगों को बीडीए कार्यालय में 72 मीटर के प्लाट के कागज दे दिए गए हैं। वीसी बीडीए जोगिन्दर सिंह ने अपने …
बरेली, अमृत विचार। रामगंगा नगर आवासीय योजना की भूमि पर कब्जा किये लोगों ने बीडीए से प्लॉट आवंटित करने का आग्रह किया है। पहले चरण में 49 लोग सामने आए हैं। इनमें से तीन लोगों को बीडीए कार्यालय में 72 मीटर के प्लाट के कागज दे दिए गए हैं। वीसी बीडीए जोगिन्दर सिंह ने अपने कक्ष में तीन आवंटियों को साबरमती इन्कलेव में भूखंड आवंटित करने के कागज सौंपे।
रामगंगा नगर आवासीय योजना में चन्दपुर बिचपुरी गांव में बीडीए द्वारा अर्जित की गयी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से भवनों का निर्माण कर लिया । बीडीए ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इन व्यक्तियों को रियायती दरों पर प्लॉट उपलब्ध कराने की योजना बनाकर उन्हें बेघर होने से बचा लिया है।
इन व्यक्तियों को 10 वर्षो में भूखण्ड का मूल्य भुगतान करने की सुविधा भी प्राधिकरण द्वारा दी जा रही है। अब तक प्राधिकरण की भूमि पर अवैध रूप से काबिज 49 व्यक्तियों द्वारा रियायती दरों पर प्लॉट आवंटन के लिए आवेदन किए गए। इनकी जांच के बाद मंगलवार को सुरेश बाबू पुत्र स्व0 तेज सिंह, रामलाल पुत्र बेचे लाल एवं श्रीमती मुन्नी देवी पत्नी पूरन लाल कश्यप निवासी चंदपुरी बिचपुरी को साबरमती इन्कलेव में 72 वर्गमी0 के प्लॉट रियायती दरों पर आवंटित किए गये है।
शेष आवेदन पत्रों की जॉच कर एक सप्ताह के अन्दर सभी को रियायती दरों भूखंड आवंटित कर दिए जाएंगे। योजना में 72 वर्गमी0, 50 वर्गमी0 एवं 32 वर्गमी0 के भूखंड हैं। व्यक्ति अपनी सुविधानुसार भूखंड का आवेदन कर सकते हैं। उक्त के अतिरिक्त सभी अवैध कब्जेदार प्राधिकरण के भूखण्डों को सस्ती दरों पर प्राप्त करने के लिए एक सप्ताह में सचिव के पास आवेदन कर सकते हैं।
प्राधिकरण द्वारा अर्जित भूमि में अवैध कब्जेदार यदि रियायती दरों पर प्राधिकरण के भूखण्ड लेना नही चाहते है, तो उनसे अवैध कब्जा हटवाने की कार्यवाही प्राधिकरण द्वारा शीघ्र की जायेगी। प्राधिकरण मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए यहां के अवैध कब्जेदारों को ही यह सुविधा प्रदान कर रहा है। सुविधा नहीं लेने वाले लोग स्वत: कब्जा छोड़ दें। प्राधिकरण अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्यवाही जारी रखेगा।—जोगिन्दर सिंह वीसी बीडीए
ये भी पढ़ें-
बरेली: डॉक्टर के जीवन में आएंगी कई चुनौतियां, सदैव तत्पर रहें
