सरकार ने कोंडागांव जिला नक्सल सूची से हटाया, कहा- फिर भी हालात चिंताजनक
कोंडागांव। बीते कुछ सालों में अति नक्सल प्रभावित जिले कोंडागांव में भी नक्सल वारदातों में भारी कमी आई है। ऐसे में केंद्र सरकार ने जिले को अति नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से हटा दिया है। हालांकि सरकार ने अभी भी हालातों को चिंताजनक माना है। मोदी सरकार ने जिले को लेप्ट विगं एक्सटेन्शन (LWE) …
कोंडागांव। बीते कुछ सालों में अति नक्सल प्रभावित जिले कोंडागांव में भी नक्सल वारदातों में भारी कमी आई है। ऐसे में केंद्र सरकार ने जिले को अति नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से हटा दिया है। हालांकि सरकार ने अभी भी हालातों को चिंताजनक माना है। मोदी सरकार ने जिले को लेप्ट विगं एक्सटेन्शन (LWE) राशि भी जारी करना बंद कर दिया है।
भारत सरकार की ओर से लेफ्ट विंग एक्सटेन्शन फंड (LWE) के तहत कोंडागांव को मिलने वाली राशि को 2022 में रोक दी गई है। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने बताया की भारत सरकार गृह मंत्रालय की समिति ने एल.डब्लु.ई. के तहत अति नक्सल प्रभावित जिलों की सूची में से कोंडागांव को बाहर कर दिया है। हालांकि सरकार ने जिले को वारदतों के आधार पर चिंताजनक माना है, लेकिन अति नक्सल क्षेत्र की श्रेणी से बाहर रखा गया है।
इसे भी पढ़ें-
कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षा के लिए नहीं देनी होगी एग्जाम फीस- सीएम बघेल
