मथुरा जंक्शन पर आरपीएफ ने पकड़ी 12 लाख रुपये की चांदी, मचा हड़कंप
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की एकीकृत कार्रवाई में टीम ने 12 लाख रुपए की चांदी पकड़ी है। इसके साथ ही 4.85 लाख रुपए नकद भी बरामद किए हैं। सेल टैक्स की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है। ये चांदी के आभूषण और नकदी उड़ीसा से एक युवक लेकर आ रहा …
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की एकीकृत कार्रवाई में टीम ने 12 लाख रुपए की चांदी पकड़ी है। इसके साथ ही 4.85 लाख रुपए नकद भी बरामद किए हैं। सेल टैक्स की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है। ये चांदी के आभूषण और नकदी उड़ीसा से एक युवक लेकर आ रहा था। बता दें कि आरपीएफ प्रभारी अवधेश गोस्वामी और जीआरपी प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर चेकिंग कर रहे थे।
प्लेटफार्म संख्या दो पर समता एक्सप्रेस आकर रुकी। ट्रेन से एक युवक बड़ा सूटकेस और एक बैगपैक लेकर उतरा। चेकिंग कर रही टीम को उस युवक पर शक हुआ और उसका सूटकेस खुलवा कर देखा तो उसमें से चांदी के आभूषण और बैगपैक से 500 के नोटों की गड्डियां मिलीं। युवक ने अपना नाम रवि सैनी निवासी सदर बाजार बताया। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।
यह भी पढ़ें: बहराइच: अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, सात चोरी की बाइक के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
