बुलंदशहर: गंगा में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी, मांगी मन्नत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले में चैत्र शुक्ल पक्ष नवरात्र के दिनों में जनपद क्षेत्र के नरौरा, अनूपशहर, आहार, अवंतिका देवी, राजघाट, रामघाट और कर्णवास गंगा तटों पर माता के श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद भक्तों ने मां बेलोंन भवानी और कर्णवास स्थित मां कल्याणी देवी के दर्शन किए। नवरात्र की छठवें …

बुलंदशहर। जिले में चैत्र शुक्ल पक्ष नवरात्र के दिनों में जनपद क्षेत्र के नरौरा, अनूपशहर, आहार, अवंतिका देवी, राजघाट, रामघाट और कर्णवास गंगा तटों पर माता के श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद भक्तों ने मां बेलोंन भवानी और कर्णवास स्थित मां कल्याणी देवी के दर्शन किए।

नवरात्र की छठवें दिन बेलोंन और कर्णवास में देवी मां के मंदिरों में दर्शन से पहले कई श्रद्धालुओं ने नरौरा के नरवर, बांसी और गांधी गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा पुण्य अर्जित किया।

राजघाट के श्री बांके बिहारी घाट, पक्के घाट और पंडित लोकमन घाटों के साथ-साथ कर्णवास और रामघाट गंगा तीर्थो पर भी भक्तों की भारी भीड़ है। भक्तों ने माता कात्यायनी स्वरूपा देवी मॉ के दर्शन से पहले रामघाट और नरवर में स्नान के बाद धार्मिक अनुष्ठान पुरे किए।

पढ़ें-मथुरा जंक्शन पर आरपीएफ ने पकड़ी 12 लाख रुपए की चांदी, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार