बाराबंकी: विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने पौधरोपण कर दिया संदेश
बाराबंकी। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम जी वर्मा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पुरुष चिकित्सालय में पौधरोपण कर यह संदेश दिया कि स्वस्थ रहने के लिए वृक्ष हमारे लिए कितने उपयोगी है । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बृजेश कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के …
बाराबंकी। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम जी वर्मा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पुरुष चिकित्सालय में पौधरोपण कर यह संदेश दिया कि स्वस्थ रहने के लिए वृक्ष हमारे लिए कितने उपयोगी है । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बृजेश कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के कक्ष में एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ रामजी वर्मा ने बताया विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की सार्थकता तभी सच्चे अर्थों में मानी जाएगी जब हम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करे और लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूक करें।
समाज को गंभीर बीमारियों से मुक्त कराने के लिए मुहिम का हिस्सा बने तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
पोस्टर प्रतियोगिता में अव्वल रही छाया
विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर गुरुवार को पी.पी. एस कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग रसौली में आयोजित कार्यक्रम में एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा छाया कुमारी ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अध्यापिका दीक्षा ने सभी को बैज लगाकर स्वागत किया तथा डायरेक्टर डॉ अभिनव सिंह ने छात्र ,छात्राओं को स्वस्थ रहने एवं स्वस्थ रखने के बारे में बताया कि किस प्रकार से हम अपने प्लानेट को अपने द्वारा स्वस्थ बना सकते है।
इस अवसर पर जीएनएम प्रथम वर्ष छात्र /छात्राओं ने डिजास्टर मैनेजमेंट पर एक नाट्य प्रस्तुत किया जो कि नर्सिंग प्रशिक्षक मिस दीपशिखा और मिस अंजली के द्वारा तैयार करवाया गया। एन एम द्धितीय वर्ष के छात्राओं ने जैव चिकित्सा अपशिष्ट पर नाट्य प्रस्तुत किया जो कि नर्सिंग प्रशिक्षक ज्योति , प्रगति खन्ना और दीक्षा पटेल ने तैयार करवाया।
यह भी पढ़ें-काशीपुर: सिलेंडर में आग लगने से बालक-युवती झुलसे
