IPL 2022 Lucknow vs Delhi: मजबूत शुरुआत के बावजूद 149 रन ही बना सकी दिल्ली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (61) के विस्फोटक अर्धशतक की बदौलत अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स टीम गुरुवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2022 आईपीएल के 15वें मैच में 20 ओवर में तीन विकेट पर 149 रन ही बना पाई। दिल्ली ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत …

मुंबई। युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (61) के विस्फोटक अर्धशतक की बदौलत अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स टीम गुरुवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2022 आईपीएल के 15वें मैच में 20 ओवर में तीन विकेट पर 149 रन ही बना पाई। दिल्ली ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत शुरुआत की। सीजन का पहला मैच खेल रहे डेविड वार्नर भले सुस्त दिखे, लेकिन शॉ ने दूसरे छोर पर ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की।

उनकी तूफानी बल्लेबाजी के चलते दिल्ली ने पहले पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 52 रन का मजबूत स्कोर बनाया। शॉ ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने के लिए और खतरनाक अंदाज में खेलना शुरू किया, जिसके चलते उन्होंने 67 के स्कोर पर अपना विकेट खो दिया। शॉ के रूप में पहला विकेट गिरने के बाद दिल्ली की पारी बीच मझधार में फंस गई। बल्ले के साथ जूझ रहे वार्नर ने भी 69 के स्कोर अपना विकेट गंवा दिया और उनके बाद रोवमैन पॉवेल भी 74 के स्कोर पर आउट हो गए।

फिर हालांकि कप्तान ऋषभ पंत और सरफराज खान ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 75 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिससे टीम 20 ओवर में 149 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंची। पंत ने जहां तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 36 गेंदों पर 39, जबकि सरफराज ने तीन चौकों के सहारे 28 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए। इससे पहले शॉ ने नाै चौकों और दो छक्कों के दम पर 34 गेंदों पर 61 रन धुआंधार पारी खेली।

लखनऊ की ओर से रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 22 रन पर दो विकेट लिए, जबकि कृष्णाप्पा गौतम ने चार ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2022 आईपीएल के 15वें मैच में गुरुवार को टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ ने जहां टीम में एक बदलाव किया है, वहीं दिल्ली ने टीम में दो बदलाव किए हैं। लखनऊ ने मनीष पांडे की जगह कृष्णप्पा गौतम को टीम में शामिल किया है, जबकि दिल्ली की टीम में एनरिक नॉर्त्जे की वापसी हुई है। उनके अलावा सरफराज खान को भी टीम में जगह दी गई है। टिम सेफर्ट और खलील अहमद को बाहर बैठाया गया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

लखनऊ सुपर जायंट्स : लोकेश राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, आवेश खान।

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभं पंत (कप्तान एवं विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नॉर्त्जे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: जुआरी पति ने पैसों के लालाच में बेचा पत्नी का तन, कराने लगा वैश्यावृति, विरोध किया तो बनाया बंधक

संबंधित समाचार