बहराइच: बाल-बाल बचे विधायक पुत्र और अन्य, अनियंत्रित होकर तटबंध के नीचे उतरा वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। महसी विधायक के पुत्र भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ निजी कार्य के बाद वापस आ रहे थे। अनियंत्रित वाहन तटबंध के नीचे उतर गया। हैंड ब्रेक लगाकर वाहन को रोका। हालांकि विधायक पुत्र समेत अन्य को कोई चोट नहीं लगी है। महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के पुत्र जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह, …

बहराइच। महसी विधायक के पुत्र भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ निजी कार्य के बाद वापस आ रहे थे। अनियंत्रित वाहन तटबंध के नीचे उतर गया। हैंड ब्रेक लगाकर वाहन को रोका। हालांकि विधायक पुत्र समेत अन्य को कोई चोट नहीं लगी है।

महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के पुत्र जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख के वाहन से जा रहे थे। साथ में मंडल अध्यक्ष संजय त्रिवेदी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष डीके सिंह ग्राम पंचायत फत्तेपुरवा के पास दोपहर 12 बजे भगवानपुर से किसानगंज बेल्हा बहरौली तटबंध के पास पहुंची। तभी ट्रैक्टर ट्राली से बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित हो गया।

अनियंत्रित वाहन तटबंध के नीचे उतरने लगा। वाहन में मौजूद चालक ने हैंड ब्रेक लगाकर रोका। इसके बाद सभी वाहन से नीचे उतरे। हालांकि किसी को चोट नहीं लगी। वाहन निकलवा लिया गया है।

पढ़ें-दसवीं के Review पर भड़की Yami Gautam, कहा- अब से मेरी परफॉरमेंस का रिव्यू मत करना

संबंधित समाचार