रामपुर: अपंजीकृत अस्पताल संचालिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक दिन पहले हुई थी नवजात शिशु की मौत
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। प्रसव के दौरान लापरवाही के चलते सलमा जच्चा बच्चा केंद्र पर शिशु की मौत हो गई थी। महिला के परिजनों के हंगामा काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अक्रोशित परिजनों को शांत करा दिया था। इस मामले में नोडल अधिकारी ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने …
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। प्रसव के दौरान लापरवाही के चलते सलमा जच्चा बच्चा केंद्र पर शिशु की मौत हो गई थी। महिला के परिजनों के हंगामा काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अक्रोशित परिजनों को शांत करा दिया था। इस मामले में नोडल अधिकारी ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने अस्पताल संचालिका को नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बुधवार रात नगर पंचायत नरपतनगर निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने नगर के मोहल्ला अगलगा स्थित सलमा जच्चा बच्चा केंद्र पर ले गए थे। महिला चिकित्सक ने उपचार शुरुकर दिया था। प्रसव के दौरान लापरवाही के चलते महिला की हालत बिगड़ गई थी। जिससे शिशु की मौत हो गई थी। जिस पर परिजनों ने हंगामा शुरुकर कर दिया था। महिला चिकित्सक एवं स्टाफ मौके से फरार हो गए थे।
हंगामे की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। हंगामा काट रहे लोगो को बमुश्किल शांत कराया था।परिजन महिला को घर वापस ले आए। जच्चा बच्चा केंद्र पर प्रसव के दौरान शिशु की मौत की सूचना मिलने पर गुरुवार को जिला नोडल अधिकारी डाक्टर देवेश चौधरी टीम शैलेन्द्र कुमार व मौहम्मद आजम को साथ ले जच्चा बच्चा केंद्र पर पहुंच गए थे। जिस पर संचालिका मौका देखकर खिसक ली थी।
टीम ने स्टाफ से अभिलेख दिखाने को कहा लेकिन कोई भी अभिलेख न दिखाने पर जच्चा बच्चा को सील कर जिला नोडल अधिकारी ने अपंजीकृत अस्पताल की संचालिका सलमा को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर देर रात संचालिका सलमा के खिलाफ संबंधित धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज की है। कार्रवाई से अन्य संचालकों मे हड़कंप मचा है। जिला नोडल अधिकारी डाक्टर देवेश चौधरी ने बताया कि कोई भी अभिलेख न मिलने पर अस्पताल को सील कर संचालिका के रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपंजीकृत अस्पतालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
