UP MLC Election 2022 : अमरोहा में डीएम और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। जिले भर में विधान परिषद चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। 6 मतदान केद्रों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया था। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी और एसपी पूनम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और जरुरी निर्देश दिए। दस बजे तक जिले में 23.21 प्रतिशत मतदान हो चुका है। …

अमरोहा, अमृत विचार। जिले भर में विधान परिषद चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। 6 मतदान केद्रों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया था। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी और एसपी पूनम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और जरुरी निर्देश दिए। दस बजे तक जिले में 23.21 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मंडी धनौरा में सबसे कम 2.07 प्रतिशत मतदान ही हो पाया।

अमरोहा में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते डीएम और एसपी।

विधान परिषद चुनाव में सपा और भाजपा के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। जिले में 1495 मतदाता है,तो अपने मत का प्रयोग करेंगे। शुक्रवार की सुबह आठ बजे मतदान शुरु हो गया।हसनपुर मतदान केंद्र पर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने अपने मत का प्रयोग किया और फिर बाहर आकर चुनाव कार्यालय पर बैठ गए।  मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना पहचान पत्र के किसी भी वोटर को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। पहले उसे अपना पहचान पत्र दिखाना होगा, तब मतदान केंद्र में जाएगा। डीएम और एसपी लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

हसनपुर में मतदान करते विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी।

अमरोहा ब्लाक में 23.84 प्रतिशत, जोया में 30.35 प्रतिशत, धनौरा में 2.07 प्रतिशत, गजरौला में 28 प्रतिशत, हसनपुर मं 29.46 प्रतिशत और गंगेश्वरी में 22.61 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। मतदान केंद्र की सौ मीटर की परिधि में किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

ये भी पढ़ें : UP MLC Election 2022 LIVE: विधान परिषद का मतदान जारी, 10 बजे तक लखनऊ-उन्नाव में हुई 25.86% वोटिंग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज